IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने खेला बड़ा दांव, 145 रन ठोकने वाले खिलाड़ी की टीम में एंट्री

IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गॉल में पहला मुकाबला 165 रन से गंवाने के बाद अब टीम कोलंबो टेस्ट में वापसी की तैयारी कर रही है। इसी बीच श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। दो प्लेयर्स चोटिल हुए थे, उनको रिप्लेस कर दिया गया है।

कामिल मिशारा और सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने हालिया समय में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। खासतौर पर मिशारा ने टेस्ट टीम में बुलावे के दिन ही 72 गेंदों पर 145 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया।

ind vs sl

कामिल मिशारा ने मचाया धमाल

मिशारा के लिए 2026 का लंका प्रीमियर लीग पहला सीजन था। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की और इसके बाद मेजर क्लब्स टी20 टूर्नामेंट में भी अपनी लय बनाए रखी। टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किए जाने वाले दिन मिशारा ने 72 गेंदों में 145 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। अब उन्हें सीनियर टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है।

सहान अराचिगे का भी मजबूत दावा

अराचिगे अभी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं कर पाए हैं लेकिन भारत ए के खिलाफ हालिया अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 127 रन बनाए और श्रीलंका ए की कप्तानी भी की।

भारत ए ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था, लेकिन अराचिगे की पारी ने उन्हें चयनकर्ताओं के सामने मजबूत दावेदार बना दिया। उनके ऑलराउंड खेल से श्रीलंकाई टीम को अतिरिक्त ऑप्शन भी मिल सकता है।

मेंडिस की चोट से श्रीलंका परेशान, चांदीमल को लेकर भी समस्या

श्रीलंका को कुसल मेंडिस की कमी खलेगी। लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कोच गैरी कर्स्टन ने उनकी चोट को गंभीर बताते हुए संकेत दिया था कि उनकी वापसी में समय लग सकता है। दिनेश चांदीमल को कन्कशन रूल्स के तहत 7 दिन तक नहीं खिलाया जा सकता है। इस वजह से श्रीलंकाई टीम की परेशानी और बढ़ गई। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+