IND vs SL: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, धांसू युवा खिलाड़ी श्रीलंका दौरे से हुआ बाहर

IND vs SL: खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम इंडिया की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जसप्रीत बुमराह के बाद एक और खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है। टीम में शामिल करने के बाद साई सुदर्शन को भारत में ही रोक लिया गया था। इससे शक गहरा हो गया था कि वह शायद ही खेल पाएंगे।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार साई सुदर्शन फिटनेस मामलों के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह रिहैब से गुजर रहे थे लेकिन अब पूरी तरह फिट नहीं होने की खबर सामने आई है। सुदर्शन को दाएं पैर में दिक्कत है, इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ind vs sl

हालांकि उन्होंने रिकवरी में प्रोग्रेस अच्छा किया है। सवा घंटे तक बैटिंग करने के अलावा वह भागने में भी ठीक दिखाई दिए हैं लेकिन अंगूठे की चोट ने चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से उनको ठीक होने में फिलहाल तो समय लगना तय है। अब देखना होगा कि सुदर्शन की जगह रिप्लेसमेंट प्लेयर कौन होगा।

कंडीशन के साथ हुए टीम में शामिल

जब टीम इंडिया की घोषणा की गई थी, उस समय भी यही कंडीशन थी कि सुदर्शन का खेलना फिटनेस के ऊपर निर्भर करता है। यही बात जसप्रीत बुमराह के ऊपर भी लागू थी। बुमराह तो पहले ही टीम से बाहर हो गए। सुदर्शन के खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए थे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद वह श्रीलंका के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

कई खिलाड़ी हो गए चोटिल

बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में कई खिलाड़ी चोट ठीक कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या आदि खिलाड़ी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी एक साथ चोटिल होकर वहां इलाज ले रहे हैं। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस चोट ठीक करने की फैक्ट्री बन गया है। मजे की बात तो यह है कि आईपीएल में कोई खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं का सामना नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+