'रोहित शर्मा को अब टी20 कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपनी चाहिए,' जडेजा ने की मांग

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 सीरीज में जीत के बाद हार्दिक पांड्या का कद और बढ़ गया है। उनको स्थायी कप्तान बनाने की मांग हुई है।

Rohit Sharma-Hardik Pandya

IND vs SL, Hardik Pandya Captaincy: न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज से लेकर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी प्रभावी रही है। दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया ने जीत दज्र की है। उनके कप्तानी कौशल की तारीफ भी देखने को मिल रही है। पांड्या को पूर्ण कप्तान बनाने की मांग हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने यह मांग उठाई है। उनके अनुसार हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे प्रारूप में बेस्ट कप्तान साबित हो सकते हैं। रोहित शर्मा की जगह उनको स्थायी रूप से जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलनी चाहिए

हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलनी चाहिए

क्रिकबज पर बातचीत करते हुए अजय जडेजा ने का कि इस समय रोहित शर्मा कप्तान हैं और उनका रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह बेस्ट हैं। एक किंग को इंतजार नहीं करना होता, बल्कि उस जगह को हासिल करना होता है। इंतजार करने का मतलब यह होता है कि वह किंग आपको इसे हैण्डओवर करे। महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को पिक कर कहा था कि अब कप्तानी संभालो। मुझे लगता है कि ऐसा ही कुछ होना चाहिए।

पांड्या के निर्णय सही रहे

पांड्या के निर्णय सही रहे

जडेजा ने आगे कहा कि पांड्या ने जो भी फैसले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लिये, सभी सही थे। उन्होंने उमरान मलिक का का उपयोग अच्छी तरह से किया। एक सप्ताह पहले आप कप्तान थे और बाद में नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप पहले की तरह फील्ड में नहीं रहें। एक खिलाड़ी के रूप में आपको डाउन नहीं होना चाहिए। आपको अकेले टीम के बारे में नहीं सोचना है, एक चैम्पियन खिलाड़ी के रूप में आप टीम के लिए लीड करने से ज्यादा अहम हैं।

हार्दिक पांड्या ने दिखाई जबरदस्त क्षमता

हार्दिक पांड्या ने दिखाई जबरदस्त क्षमता

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए पांड्या ने अपना कौशल दिखाया था। वहां से चर्चा शुरू हुई थी कि क्या उनको भविष्य में टीम इंडिया का कप्तान बनाना चाहिए। कुछ दौरों पर उनको टीम का कप्तान बनाया गया। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली थी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पांड्या ने बेहतरीन तरीके से लीड किया। वह खुद पहला ओवर लेकर नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते दिखे थे। उनकी गेंदबाजी में स्विंग भी देखने को मिली। भविष्य में टी20 प्रारूप में पांड्या कप्तानी के लिए पहली पसंद होंगे। अभी से उनको टेस्ट किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+