विराट का 100वां टेस्ट मुकाबला, रोहित शर्मा ने चुनी कोहली की अब तक की बेस्ट टेस्ट पारी

मोहाली, 3 मार्च: भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को विराट कोहली की टेस्ट मैच की अभी तक की यात्रा को जबरदस्त करार दिया है। विराट कोहली 4 मार्च को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी और यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच होगा। विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं और उस संदर्भ में यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल की शुरुआत में ही सौ टेस्ट मैच खेल लेते लेकिन वह चोट के चलते बाहर हो गए थे।

रोहित ने कहा- कोहली की जबरदस्त यात्रा रही है

रोहित ने कहा- कोहली की जबरदस्त यात्रा रही है

लाल गेंद क्रिकेट में भारत के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा यह विराट कोहली के लिए काफी लंबी और जबरदस्त यात्रा रही है। उन्होंने इस फॉर्मेट में बहुत बेहतरीन काम करके दिखाया है। उन्होंने कई ऐसी चीजें की है जिन्होंने टीम को आगे बढ़ाया है। यह उनके लिए गजब की यात्रा रही है और यह आने वाले सालों तक जारी रहेगी। रोहित शर्मा कहते हैं कि वह विराट कोहली के लिए 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि पांचों दिन अच्छा क्रिकेट खेलने को मिलेगा।

 2018 में जीती सीरीज बहुत अच्छी थी

2018 में जीती सीरीज बहुत अच्छी थी

रोहित बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में 2018 में जीती सीरीज बहुत अच्छी थी और विराट कोहली कप्तान थे। वही रोहित शर्मा विराट कोहली की सबसे बेहतरीन टेस्ट पारी को भी याद करते हैं और कहते हैं कि, मुझे व्यक्तिगत तौर पर, जहां तक मेरी याददाश्त जाती है तो विराट कोहली का 2013 में बनाया गया शतक एक बल्लेबाज के तौर पर बेस्ट लगता है। वह पिच काफी चुनौतीपूर्ण थी और वहां पर बाउंसर भी काफी ज्यादा था।

कोहली की बेस्ट पारी-

कोहली की बेस्ट पारी-

इस पारी के बारे में बात करते हुए रोहित आगे कहते हैं कि, कई खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में पहली बार खेल रहे थे और उनका सामना मोर्नी मोर्कल, स्टेन जैसे तूफानी गेंदबाजों से था लेकिन विराट कोहली ने जिस तरीके से पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजी की वह उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में से एक थी और यह मुझे अच्छी तरह याद है। उनकी यह पारी पर्थ में खेली गई पारी को भी पीछे छोड़ देती है।

टेस्ट टीम का क्रेडिट पूरी तरह विराट को दिया-

टेस्ट टीम का क्रेडिट पूरी तरह विराट को दिया-

रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी पर बात करते हुए कहते हैं कि, मैं केवल खेल को जीतने के लिए सोच रहा हूं और सही परिस्थितियों के हिसाब से सही खिलाड़ियों को टीम में चुनने पर फोकस है। एक टेस्ट टीम के तौर पर हम अभी बहुत अच्छी स्थिति में है और इसका क्रेडिट विराट कोहली को जाता है। उन्होंने जो टेस्ट टीम में किया है वह देखने में बहुत जबरदस्त है और जहां उन्होंने छोड़ा है वहां से हमको आगे बढ़ना है।

नए टेस्ट कप्तान के तौर पर क्या सोचते हैं-

नए टेस्ट कप्तान के तौर पर क्या सोचते हैं-

रोहित आगे कहते हैं, "हम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के बीच में है और मुझे नहीं लगता कि अभी इस फॉर्मेट में हम कोई गलती गलती कर रहे हैं। हम सुधार करना चाहते हैं हम हर खेल के साथ सुधार करना चाहते हैं और हमने अपने लिए यही बेंच मार्क सेट किया है। हम अपनी गलतियों को ठीक करने की और देखते हैं क्योंकि कोई भी टीम परफेक्ट नहीं होती।"

बता दे रोहित की कप्तानी में भारत ने लगातार तीन टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है और अब उनसे अगले चैप्टर और उनसे कैप्टंसी के अगले चैप्टर काफी धमाकेदार आगाज करने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+