IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित का अगर चला बल्ला तो यह बड़े रिकॉर्ड हो जाएंगे ध्वस्त
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज मंगलवार से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी होगी।

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था और हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी गई थी, लेकिन रोहित अब वापसी के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज के साथ ही रोहित शर्मा की 2023 विश्व कप की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। खुद रोहित शर्मा के लिए भी यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि रोहित इस सीरीज में अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। साथ ही रोहित शर्मा इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड की बराबरी या उन्हें तोड़ भी सकते हैं।
एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर जिन्हें रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं।
- आपको बता दें कि वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा 235 मैचों में लगभग 49.00 की औसत से 9454 रन बना चुके हैं और अभी वो वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वो 2 खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर आगे जा सकते हैं। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित से आगे अभी गिलक्रिस्ट और डिविलियर्स हैं। एबी डिविलियर्स के नाम 9619 रन हैं, जबकि गिलक्रिस्ट के नाम 9577 रन हैं।
- इसके अलावा रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर (3113), एमएस धोनी (2383), और विराट कोहली (2220) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित के नाम अभी श्रीलंका के खिलाफ 46 वनडे मैच में 46.25 की औसत और 93.22 की स्ट्राइक रेट से 1,665 रन हैं। इसमें 6 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं।
- रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बतौर कप्तान वनडे फॉर्मेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा एक शतक लगाने के बाद रिकी पॉन्टिंग के 30 शतकों की बराबरी भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications