IND vs SL: क्या रिंकू सिंह को मिलेगा मौका? बुमराह की जगह लेगा कौन! प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव
IND vs SL Playing 11, Asia Cup 2025 Today Match: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, और अब टीम शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी सुपर-4 मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
टीम में हो सकते हैं बदलाव (IND vs SL Playing 11, Asia Cup 2025 Today Match)
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत अहम नहीं है, क्योंकि भारत फाइनल में पहुंच चुका है और श्रीलंका बाहर हो चुका है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह एक अच्छा मौका है कि वह अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दे और कुछ बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारतीय टीम किन खिलाड़ियों को इस मुकाबले में आराम देगी।

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम
मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस एशिया कप में एक मैच नहीं खेला है, उन्हें एक बार फिर आराम दिया जा सकता है। ऐसा करने का मकसद फाइनल से पहले उनके वर्कलोड को मैनेज करना है, साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें तरोताजा रखना भी है। अगर बुमराह को आराम मिलता है, तो हाल ही में अपने 100 टी-20 विकेट पूरे करने वाले अर्शदीप सिंह को फिर से मौका मिल सकता है।
क्या रिंकू सिंह को मिलेगा मौका
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट स्पिनर कुलदीप यादव को भी आराम दे सकता है, ताकि वह फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका मिल सकता है, जिससे टीम एक अतिरिक्त पेसर के साथ मैदान पर उतर सकती है। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को एशिया कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इससे संजू सैमसन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का भी अवसर मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कमिंडु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान थुशारा।












Click it and Unblock the Notifications