अभी टी20 क्रिकेट नहीं छोड़ रहे रोहित शर्मा, कल श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल होंगे रोहित के ओपनिंग पार्टनर

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उन्होंने अभी टी20 क्रिकेट को नहीं छोड़ने का फैसला किया है। रोहित ने बुमराह के बाहर होने की वजह पर भी बात की।

Rohit Sharma

Rohit Sharma not give up T20 Format टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट से दूर हैं। पहले न्यूजीलैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में उनके टी20 करियर को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या रोहित अब यह फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन रोहित ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अभी अभी टी20 फॉर्मेट को नहीं छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि रोहित टी20 के कप्तान भी बन रहेंगे।

क्या कहा रोहित शर्मा ने?

आपको बता दें कि सोमवार को गुवाहटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर रोहित शर्मा ने मीडिया को ब्रीफ किया। यहां उन्होंने कहा कि सभी फॉर्मेट में लगातार खेलना संभव नहीं है, हर खिलाड़ी को ब्रेक के जरूरत होती है, मैं निश्चित रूप से इसमें शामिल हूं। रोहित शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी हमारे पास तीन टी20 हैं, आईपीएल के बाद देखते हैं क्या होता है? बाकि मैंने इस फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला नहीं किया है। बता दें कि रोहित की गैरमौजूदगी में टी20 टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे।

ईशान की जगह गिल करेंगे पारी की शुरुआत

रोहित शर्मा ने इस दौरान यह भी बताया कि कल से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उनके साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा कि ईशान इस भूमिका को नहीं निभाएंगे, हमें गिल को अच्छे मौके देने होंगे। रोहित ने इस दौरान बुमराह की चोट को लेकर भी बात कही। रोहित ने कहा कि बुमराह एनसीए में नेट्स पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें थोड़ी जकड़न महसूस हुई, इसीलिए उन्हें सीरीज से बाहर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+