IND vs SL: श्रीलंकाई पारी के अंतिम 2 ओवर में क्या हुआ था? सूर्या-रिंकू के धांसू ओवरों की पूरी कहानी
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में 137 के मामूली स्कोर के बाद मैच टाई करा लिया और सुपर ओवर में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारतीय टीम ने नाटकीय अंदाज में खेलते हुए मुकाबला अपनी तरफ मोड़ लिया।
श्रीलंकाई टीम लक्ष्य के एकदम करीब थी और अंतिम 12 गेंदों में 9 रन की दरकार थी। उनके 6 विकेट भी बचे हुए थे। इसी समय सूर्यकुमार यादव ने एक तगड़ी चाल चलते हुए रिंकू सिंह को ओवर करने के लिए बुला लिया और उन्होंने कमाल कर दिखाया।

रिंकू के ओवर में महज 3 ही रन आए और श्रीलंकाई टीम ने दो विकेट भी गंवाए। जमे हुए बल्लेबाज कुसल परेरा को रिकू ने 46 पर आउट कर दिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर रमेश मेंडिस भी आउट होकर चतले बने। इस तरह श्रीलंका के दो विकेट गिरे और रन भी तीन आए। यहाँ से मैच किसी भी पक्ष की तरफ जा सकता था।
खलील अहमद और सिराज के ओवर बचे थे लेकिन सूर्या ने अपना दिमाग लगाया और स्पिन पिच पर खुद ही गेंदबाजी करने के लिए आ गए। उनका यह फैसला हैरान करने वाला था लेकिन सही साबित हो गया। सूर्या ने भी इस ओवर में एक विकेट झटका और श्रीलंका को चौका नहीं लगाने दिया।
अंतिम गेंद पर विक्रमसिंघे क्रीज पर थे और जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे। लॉन्गऑन पर खेलकर बल्लेबाज दो रनों के लिए भागे और मुकाबला टाई हो गया। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने जीता हुआ मैच गंवा दिया। टाई होने के बाद सुपर ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाज 2 रन पर आउट हो गए। भारतीय कप्तान सूर्या ने बैटिंग पर आकर पहली गेंद पर चौके से टीम को जीत दिला दी। सूर्यकुमार यादव की सुझबुझ भरी कप्तानी ने टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications