श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले बोले हार्दिक पांड्या, कहा- इस साल विश्व कप जीतना हमारा न्यू ईयर रेजोल्यूशन है

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्वसंध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा कि वो ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पांड्या ने कहा कि पूरी टीम का प्यार और दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं।

hardik pandya

Hardik Pandya on 2023 world cup श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऋषभ पंत के रोड एक्सीडेंट की खबर पर गहरा दुख जताया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 की पूर्वसंध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा कि वो ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पांड्या ने कहा कि पूरी टीम का प्यार और दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। वो देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विश्व कप जीतना हमारा लक्ष्य है- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने 2023 की पहली सीरीज को लेकर कहा कि टीम इंडिया इस साल के विश्व कप पर पूरा ध्यान लगा रही है और हमारा न्यू ईयर रेजोल्यूशन यही है कि हम वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे। विश्व कप को लेकर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, "अपने देश के लिए विश्व कप जीतना हमारा लक्ष्य है। दुर्भाग्य से हम 2022 में ऐसा नहीं कर सके, लेकिन हम इसे इस साल बेहतर तरीके से करना चाहते हैं।'' आपको बता दें कि इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है। ऐसे में उसे जीतने का भारत के पास सुनहरा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+