IND vs SL: कुलदीप यादव ने मौके को भुनाया, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में चटकाए 3 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को तहत-नहस करने का काम किया है। कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए हैं।

Kuldeep yadav

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 पर ऑल आउट हो गई है। दरअसल, श्रीलंका के लिए टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ है। श्रीलंका के बल्लेबाज 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और पूरी टीम 215 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंकाई बल्लेबाजी को तहत-नहस करने का काम भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव ने किया है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। कुलदीप ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि ईडन गार्डन का मैदान उनके लिए काफी लकी है।

चाइनामैन की 'ट्रिपल स्ट्राइक'

कुलदीप यादव ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 5.10 की इकोनॉमी से 51 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं। कुलदीप ने श्रीलंकाई कप्तान और पिछले मैच के शतकवीर दासुन शनाका को भी आउट किया है। शनाका आज 2 रन बनाकर आउट हो गए। शनाका के अलावा कुलदीप ने असलंका (15) और श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (34) को भी आउट किया। आपको बता दें कि कुलदीप यादव को पहले वनडे में नहीं खिलाया गया था।

कुलदीप को रास आया ईडन गार्डन

आपको बता दें कि ईडन गार्डन पर कुलदीप यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। कुलदीप ने जब इस ग्राउंड पर अपना आखिरी वनडे खेला था तो उस मैच में उन्होंने हैट्रिक ली थी। ईडन गार्डन पर सितंबर 2017 में आखिरी वनडे हुआ था। भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उस मैच में कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को आउट किया था।

बता दें कि कुलदीप यादव को आज प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल की जगह शामिल किया गया है। टॉस के वक्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि युजवेंद्र चहल को पिछले मैच में चोट लगी थी। इसी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+