IND vs SL: कोहली के फैन हुए चमिका करुणारत्ने, घमंडी और दिखावटी बताने वालों को दिया जवाब

विराट कोहली की रवैये के चलते कई बार लोग उनको आलोचना करते हैं। कोई उनको घमंडी बताता है कोई दिखावटी। ऐसे लोगों को श्रीलंका के ऑलराउंडर ने करारा जवाब दिया है।

virat kohli

मॉर्डन क्लासिक बल्लेबाज विराट कोहली खेल के तीनों प्रारूपों में बढ़िया करियर हासिल करने में कामायाब रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रिकी पोंटिंग के 71 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। वे सफेद गेंद क्रिकेट में काफी कुछ हासिल कर चुके हैं। अब केवल टेस्ट क्रिकेट में खुद को सही मायनों में आला दर्जे का बल्लेबाज साबित करना है जहां शतकों का सूखा अभी समाप्त नहीं हुआ है। (Photo- Chamika Karunaratne Instagram)

कोहली से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टॉप के प्रदर्शन की उम्मीद है। कोहली की जितनी चर्चा बल्ले से उनके प्रदर्शन के लिए होती है उतनी ही उनके रवैये और व्यवहार की होती है। कभी-कभी उनकी एनर्जी बहुत ज्यादा रिफ्लेक्ट हो जाती है तो इसे लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने प्रतिद्वंद्वी को स्लेज करने में कभी नहीं शर्माते हैं और अगर कोई क्रिकेटर उन्हें मैदान पर उन्हें चिढ़ाता है तो वह हमेशा इसका जवाब देंगे। यहां कि सोशल मीडिया पर कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने इस बर्ताव के बारे में आलोचना की है, लेकिन इससे उन्हें कभी फर्क नहीं पड़ा।

इस बीच, श्रीलंका के ऑलराउंडर, चमिका करुणारत्ने ने भी कोहली के लिए एक पोस्ट लिखा और विराट के आलोचकों की खिंचाई की। उन्होंने बताया है कि ऐसे लोग हैं जो पूर्व भारतीय कप्तान को घमंडी मानते हैं लेकिन वास्तव में कोहली में सर्वश्रेष्ठ बनने की भूख है जो उन्हें बेस्ट बनने के लिए प्रेरित करती है।

करुणारत्ने ने तीसरे वनडे से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा "लोग कहते हैं कि यह अहंकार है, उनका कहना हैं कि (विराट) कैमरों के लिए ऐसा करते हैं, कुछ कहते हैं कि यह शो के लिए है। लीजेंड कहते हैं कि वे भूख देखते हैं। वह कहते हैं कि जब तक सर्वश्रेष्ठ बनने की भूख है। आप जीतेंगे।"

तीसरे वनडे में कोहली का अर्धशतक पूरा

34 साल के कोहली इस सीरीज के गुवाहाटी मुकाबले में शतकीय पारी खेल चुके हैं। हालांकि दूसरे लो-स्कोरिंग मैच में उनको केवल चार ही रन मिले थे। अब तीसरे मैच में वे अर्धशतक लगा चुके हैं। ये मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब विराट द्वारा वनडे में लगाया हर शतक काउंट होगा क्योंकि वे सचिन के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल पांच शतक दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+