IND vs SL: फाइनल से पहले ही भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा! 200 रन जड़ते ही हुआ अनोखा कारनामा

IND vs SL Asia Cup 2025: एशिया कप सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के सामने 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इस विशाल स्कोर की नींव युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर रखी।

एशिया कप 2025 में पहली बार बने 200 रन (IND vs SL Asia Cup 2025)

यह स्कोर इस मौजूदा एशिया कप संस्करण का पहला 200+ टोटल है, जिसने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है। इसके अलावा, यह स्कोर टी20 एशिया कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है, जिससे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा एक बार फिर साबित हुआ है। श्रीलंकाई गेंदबाज़ों में महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका और चरिथ असलंका ने एक-एक विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ों पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की।

IND vs SL 1

भारत के नाम दर्ज है सबसे बड़ा स्कोर

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा साफ़ तौर पर दिखाई देता है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम के नाम दर्ज है। भारतीय टीम ने 8 सितंबर 2022 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ 212/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यह स्कोर आज भी एशिया कप टी20 के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना हुआ है।

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा

भारतीय टीम ने हाल ही में अपने ही रिकॉर्ड में एक और बड़ा स्कोर जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत की है। 26 सितंबर को दुबई में श्रीलंका के खिलाफ 202 रन बनाकर भारत ने अब टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया है। इस नए स्कोर के साथ ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अब एक पायदान नीचे खिसक गया है। इस सूची में शीर्ष चार में भारत के तीन स्कोर शामिल हैं। पाकिस्तान का 193/2 का स्कोर अब तीसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका (184/8) और बांग्लादेश (183) क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर है।

इस टीम ने बनाए हैं एशिया कप टी20 के इतिहास का सबसे कम टोटल

एशिया कप टी20 के इतिहास का सबसे कम टोटल बनाने का निराशाजनक रिकॉर्ड हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम के नाम है। 2 सितंबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम मात्र 38 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हॉन्ग कॉन्ग की पूरी टीम केवल 10.4 ओवर में पवेलियन लौट गई थी, और यह स्कोर टूर्नामेंट का सबसे छोटा टोटल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+