'Suryakumar Yadav 100 फीसदी एबी डीविलियर्स से बेहतर हैं,' पाकिस्तान के दिग्गज का दावा
श्रीलंका के खिलाफ राजकोट टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आए शतक के बाद हर तरफ से बयान आ रहे हैं, पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आई है।

IND vs SL 3rd T20i (भारत बनाम श्रीलंका): सूर्यकुमार यादव को उनके धाकड़ शॉट्स के लिए 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स के बारे में भी ऐसा कहा जाता रहा है। डी विलियर्स भी विकेट के चारों तरफ धमाकेदार बैटिंग किया करते थे। उस समय तक किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक समय उनके जैसा खेलने वाला अन्य बल्लेबाज भी आएगा। डी विलियर्स और सूर्यकुमार यादव में कौन बेहतर है, यह बहस भी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस पर अपनी राय दी है।
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्यकुमार यादव को एबी डीविलियर्स से ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि मैं एबी डीविलियर्स से पहले सूर्यकुमार यादव को ही रखना चाहूँगा। अख्तर ने इसके पीछे एक कानर भी बताया। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव जब शॉट खेलते हैं तो कोई डर नहीं रहता, वह निडरता के साथ खेलते हैं। हां एबी डीविलियर्स के पास भी क्लास थी। निश्चित रूप से मैं 100 फीसदी सूर्यकुमार यादव को बेहतर मनाता हूँ।
गौरलतब है कि राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थी। सूर्यकुमार यादव ने अन्य सभी बल्लेबाजों की तुलना में तूफानी अंदाज दिखाया और धमाकेदार 112 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सूर्या के बल्ले से तीसरा शतक आया है। पिछले साल की बेहतरीन फॉर्म को वह इस साल भी आगे लेकर जाने में सफल रहे हैं।
विकेट के चारों तरफ शॉट जड़ने वाले सूर्या ने भारत की तरफ से टी20 अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 45 गेंदों में शतक जमा दिया। इस मामले में रोहित शर्मा उनसे आगे हैं। रोहित ने 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को 91 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications