Ind vs SL Toss: राजकोट में खिताबी भिड़ंत में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका ने किया टीम में बड़ा बदलाव
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Toss update in Hindi: दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका के पास इतिहास रचने का मौका होगा। श्रीलंका की कोशिश भारत को हराने की होगी।

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Toss update in Hindi: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और श्रीलंका का तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, ऐसे में किसी तरह की गलती टीम को भारी पड़ सकती है।

भारतीय बल्लेबाजों को बनाने होंगे रन
राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। पुणे में दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया था। इस हार के साथ ही सीरीज बराबरी पर आ गई है। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। लेकिन आज खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

लाइव देखने के लिए करना होगा यह काम
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका,अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications