IND vs SL: वनडे क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 73 पर आउट कर सबसे बड़े अंतर से हराया

भारतीय टीम का बड़ा स्कोर बनने के बाद ही जीत तय हो गई थी, उसके बाद मोहम्मद सिराज ने बचा हुआ काम कर दिया।

Indian Team

IND vs SL 3rd ODI: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम कहीं नहीं टिक पाई। टीम इंडिया ने तिरुवंतपुरम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए दो शतकीय पारियां आई। जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम 73 रनों पर सिमट गई। वनडे इतिहास में भारतीय टीम 300 से ज्यादा रनों के अंतर से जीतने वाली पहली टीम बन गई। (Photo: BCCI/Twitter)

शुभमन गिल ने जमाया शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। इस बीच रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। गिल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वनडे करियर में उनका दूसरा शतक था। वह 116 रनों की पारी खेलकर रजिता की गेंद पर आउट हो गए।

विराट कोहली का धुआंधार नाबाद शतक

गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने क्रीज पर टिककर धुआंधार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 85 गेंदों पर अपना 46वां वनडे शतक पूरा कर लिया। विराट कोहली शतक बनाने के बाद भी तेजी से बल्लेबाजी करते चले गए। वह पारी की अंतिम गेंद तक क्रीज पर बने रहे और 110 गेंदों में 166 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने 13 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 38 रन बनाए और इस तरह भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। रजिता और लाहिरू कुमार ने दो-दो विकेट श्रीलंका के लिए झटके।

मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंदबाजी

जवाबी बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम मोहम्मद सिराज के सामने टिक नहीं आई। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। सिराज ने अपने पहले स्पेल में 4 विकेट चटका दिए। इससे श्रीलंका की टीम के लिए जीतने या लक्ष्य के करीब जाने तक का कोई रास्ता नहीं बचा था। शमी ने भी दो विकेट अपने नीम किये। 22 ओवर में श्रीलंका 73 पर सिमट गई। भारत ने इतिहास की सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की। कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+