Ind vs SL: शनाका और मेंडिस ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 207 रन

Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi News Updates: श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम के लिए कप्तानी पारी खेली।

Ind vs SL 2nd T20

Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi News Updates: श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका के महज 22 गेंदों में 56 रनों की पारी बदौलत श्रीलंका ने 206 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन किया। भारत ने इस मैच में सबसे अधिक 7 नो बॉल फेंककर एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत की ओर से सिर्फ अर्शदीप सिंह ने 5 नो बॉल फेंकने का काम किया।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी श्रीलंका

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी श्रीलंका

जबरदस्त शुरुआत के बाद श्रीलंका ने 80 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। युजवेंद्र चहल ने कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलयन भेजा। मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाए थे। इसके बाद भानुका राजपक्षे ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सकें। उमरान मलिक ने 2 के स्कोर पर राजपक्षे को क्लीन बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल ने पथूम निशांका को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। निशांका ने 35 गेंद में 33 रन बनाए।

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में फेंके तीन नो बॉल

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में फेंके तीन नो बॉल

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में तीन लगातार नो बॉल फेंकर श्रीलंका को रन बनाने का मौका दे दिया। दूसरे ओवर में श्रीलंका ने 19 रन बटोरे। भारत ने चार ओवर में चार नो बॉल फेंककर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका दे दिया। शुरुआती चार ओवर में ही श्रीलंका ने 47 रन बना लिए थे। पावरप्ले खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 55 तक पहुंच गया था।

उमरान ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

उमरान ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

धनंजय डीसिल्वा एक बार फिर फ्लॉप रहे। अक्षर पटेल की गेंद पर दीपक हुड्डा ने धनंजय डीसिल्वा का एक आसान सा कैच लपक लिया। चरित असलंका अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन उमरान मलिक ने लेंथ गेंद पर उन्हें जाल में फंसाया। चरित असलंका को उमरान मलिक ने 37 के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर वनिंदू हसरंगा भी मलिक की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारतः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका- पथूम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+