IND vs SL: केएल राहुल ने पिच को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, 5 नम्बर पर खिलाने के लिए कही अहम बात

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

KL Rahul

IND vs SL 2nd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत मिली लेकिन इसके लिए संघर्ष करना पड़ा। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में फ्लॉप हो गया। हालांकि केएल राहुल ने टिककर बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल करने में सफल रही है। केएल राहुल ने मैच के बाद कुछ अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने अपने बैटिंग नम्बर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

विकेट बैटिंग के लिए असंभव नहीं था

विकेट बैटिंग के लिए असंभव नहीं था

मैं यह नहीं कहूँगा कि यह एक सपाट विकेट था लेकिन मैं यह भी नहीं कहूँगा कि यहां बैटिंग करना असंभव था। जब हमने शुरुआत की तो इसमें स्पंजी बाउंस था और लग रहा था कि यह 280 से 300 रनों वाला विकेट है। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 215 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। श्रीलंका ने शुरुआती विकेट लेने हमें दबाव में ला दिया। जिस तरह से हमने मुकाबला किया, उस पर गर्व कर सकते हैं।

नम्बर 5 पर बैटिंग का उठाया लुत्फ़

नम्बर 5 पर बैटिंग का उठाया लुत्फ़

हसारंगा के खिलाफ पिछले मैच और इस मैच में बैटिंग करने के बीच अंतर बताते हुए राहुल ने कहा कि उस समय हम पहले बैटिंग कर रहे थे। हम 20-25 रन ज्यादा बनाना चाहते थे इसलिए गेंदबाज कोई भी हो, मायने नहीं रखता था। पिछले मैच में जब मैं बैटिंग करने के लिए गया था तो हम अच्छी स्थिति में थे। इस बार 4 विकेट गंवाने के लिए दबाव को झेलना अहम था। नम्बर पांच पर बैटिंग करने के सवाल पर राहुल ने कहा कि मैंने इसका आनन्द उठाया, यहां ज्यादा आक्रामक होकर नहीं खेलना था। अगर टीम को एक निश्चित स्ट्राइक रेट से बैटिंग की आवश्यकता होती है, तो मैं अपना बेस्ट प्रयास करता हूँ। रोहित शर्मा इस बात से क्लियर हैं कि मुझे कहां बैटिंग कराना है।

भारतीय टीम ने मुश्किल स्थिति से की वापसी

भारतीय टीम ने मुश्किल स्थिति से की वापसी

श्रीलंकाई टीम से मिले 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया मुश्किल में थी। भारत के 4 विकेट 86 रनों के कुल स्कोर पर गिर गए थे। श्रीलंकाई टीम का पलड़ा इस समय भारी था। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़ते हुए श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि पांड्या 36 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन राहुल 64 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+