IND vs SL: हेड टू हेड में भारतीय टीम काफी आगे, युजवेंद्र चहल की नज़रें एक बड़े रिकॉर्ड पर

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

IND vs SL

India vs Sri Lanka (भारत बनाम श्रीलंका) T20I Series: नए साल में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 जनवरी को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 5 और 7 जनवरी को दो और मुकाबले क्रमशः पुणे और राजकोट में खेले जाएंगे। श्रीलंकाई टीम टी20 सीरीज के बाद भारत में तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी खेलेगी। पहले टी20 को जीतकर मेजबान और मेहमान दोनों टीमों का प्रयास सीरीज में बढ़त कायम करने का होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही है। टीम इंडिया ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीँ आठ मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला अनिर्णीत रहा है। भारत में खेले गए 14 मैचों में टीम इंडिया ने 11 और श्रीलंकाई टीम ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है।

IND vs SL टी20 सीरीज में हासिल किये जाने योग्य कुछ आंकड़े

  1. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1500 रन पूरे करने के लिए 8 रन चाहिए।
  2. टी20 प्रारूप में कुसल मेंडिस 1 मैच खेलते ही 50 गेम खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
  3. भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के मामले में युजवेंद्र चहल को 4 विकेट और लेने हैं। भुवनेश्वर कुमार के 90 विकेट हैं और चहल के नाम अभी 87 विकेट हैं।
  4. दासुन शनाका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्के और चाहिए।
  5. वॉशिंटन सुंदर को 50 अंतरराष्ट्रीय विकेट के लिए 4 विकेट और लेने हैं।
  6. कुसल मेंडिस को सबसे छोटे प्रारूप में 50 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्के और चाहिए।
  7. घर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 50 विकेट पूरे करने के लिए युजवेंद्र चहल को 5 विकेट चाहिए।
  8. शनाका को 50 सभी प्रारूप में मिलकर 50 विकेट के लिए 2 विकेट की दरकार है।
  9. माहीश तीक्ष्णा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट चाहिए।

दोनों टीमें कुछ इस प्रकार हैं

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवा़ड़, दीपक हूडा, ईशान किशन, मुकेश कुमार, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका:दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा (उप-कप्तान), चरिथ असलंका, अशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, प्रमोद मदुशन, भानुका राजपक्षे, कसुन रजिता, सदीरा समराविक्रमा, माहीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा, और दुनिथ वेल्लालगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+