T20 : भुवनेश्वर कुमार का दिखा जलवा, भारत ने श्रीलंका को किया चारों खाने चित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका पर 62 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार व वेंकटेश अय्यर को 2-2 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

भुवनेश्वर ने दिलाई पहली गेंद पर सफलता
भारत का टी20आई में विजयी रथ जारी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की टी20 में यह लगातार 10वीं जीत है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का प्रदर्श किया, जिन्होंने शुरूआत में ही मेहमान टीम को बैकफुट पर लाने का काम किया। उन्होंने सिर्फ 2 ओवर फेंकते हुए महज 9 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर ने पारी की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (0) और फिर तीसरे ओवर में कामिल मिशारा (13) को आउट किया, जबकि वेंकटेश अय्यर ने जेनिथ लियानागे का विकेट लेकर विपक्षी टीम को झटका दिया। रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी ने फिर दिनेश चांदीमल (10) और दासुन शनाका (3) को जल्दी-जल्दी आउट कर श्रीलंका को 11वें ओवर में 5 विकेट पर 60 रन पर समेट दिया। इसके बाद चमिका करुणारत्ने (21) को वेंकटेश को आउट कर छठी सफलता भारत को दिलाई।
वहीं चाैथे नंबर पर आए चरिथ असलंका ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की ताकत दिखाई। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। उनके अलावा दुशमंथा चमीरा ने 14 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।

किशन- अय्यर ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली और भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट पर 199 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की। झारखंड के 23 वर्षीय ईशान किशन ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 111 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित ने भी 32 गेंदों में 44 रन बनाए। अय्यर ने फिर दोनों हाथों से मौके का फायदा उठाया, 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाकर भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका- पथम निशंका, कामिल मिश्रा, चरित असलांका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शंका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रम, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा












Click it and Unblock the Notifications