IND vs SA: कौन है Senuran Muthusamy? गुवाहाटी टेस्ट में शतक जड़ बनाया धांसू रिकॉर्ड, मुश्किल में भारत
IND vs SA Who is Senuran Muthusamy: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी (Senuran Muthusamy) ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार, 23 नवंबर को अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ सेनुरन मुथुसामी ने इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी के कारण भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ गई है।
भारत के खिलाफ जड़ा यादगार शतक (IND vs SA Who is Senuran Muthusamy)
अपने केवल आठवें टेस्ट मैच में खेलते हुए 31 वर्षीय सेनुरन मुथुसामी ने 192 गेंदों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनका यह शतक उस समय आया जब दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले दिन एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने के बाद एक बड़े स्कोर की तलाश में थी। सेनुरन मुथुसामी की पिछली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में आई थी, जहां उन्होंने 89 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

कौन हैं सेनुरन मुथुसामी
इस शतक के साथ उन्होंने न केवल अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ पारी को पछाड़ा, बल्कि अपनी टीम को भारत में ऐतिहासिक सीरीज जीत की ओर भी मजबूती दी। भले ही सेनुरन मुथुसामी का जन्म डरबन में हुआ हो और वह क्वा-ज़ुलु नटाल प्रांत से आते हों, लेकिन उनका भारत से एक गहरा पारिवारिक संबंध है। उनके पिता मूल रूप से तमिलनाडु के नागपट्टिनम से संबंध रखते हैं।
लगातार नहीं मिला है खेलने का मौका
एक दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 2019 में भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में ही किया था। भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली उनका पहला टेस्ट विकेट थे। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनरसेनुरन मुथुसामी को केशव महाराज की उपस्थिति के कारण टीम में लगातार जगह नहीं मिल पाई है, लेकिन उन्होंने 2025 में टी20 और वनडे में डेब्यू किया है और लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए दरवाजे खटखटा रहे हैं।
वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि उस चक्र में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन पाकिस्तान में 89 रन की नाबाद पारी के साथ 10 विकेट लेने के दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें गुवाहाटी टेस्ट के लिए टीम में चुना गया, और उन्होंने इस मौके को शतक जड़कर भुनाया।












Click it and Unblock the Notifications