IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में पहले दिन किसका पलड़ा भारी? क्या है मैच की स्थिति

IND vs SA: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 159 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने भी शुरुआत में एक विकेट गंवा दिया, टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत अभी भी 122 रन पीछे है, मुकाबले का दूसरा दिन अहम रहेगा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी उतरी दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकालते हुए मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 57 के कुल स्कोर पर रिकल्टन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया, वह 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ind vs sa

सबसे ज्यादा रन एडन मार्कराम (31) ने बनाए। उनके अलावा रिकेटन (23), वियान मुल्डर (24), टोनी डी ज़ोरज़ी (24) और वेर्रेयन (16) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टिककर बड़ी पारी नहीं खेल सका। गेंदबाजों के लिए अच्छी पिच पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार संयम और सटीकता दिखाई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह दिन के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट चटकाए और मार्कराम, रिक्लटन, डी जॉर्जी जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।पिन विभाग में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और कप्तान बावुमा तथा मुल्डर जैसे बल्लेबाजों को आउट कर दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम को धराशायी कर दिया। मोहम्मद सिराज ने भी 2 अहम विकेट लेकर अपनी धार दिखाई, वहीं अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और महज 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 37 रन था। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+