IND vs SA Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे में बारिश होगी या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
IND vs SA Weather: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बारिश के कारण इन दोनों ही टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रद्द कर दिया गया था। ऐसे में वनडे सीरीज में भी बारिश विलेन बनकर सामने आ सकती है।
बारिश होगी या नहीं? जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस दौरान जोहानिसबर्ग में बारिश होने की आशंका बेहद कम है। एक्यूवेदर रिपोर्ट के मुताबिक 2 से 5 प्रतिशत ही मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे 50 ओवर के मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

जानिए मौसम का मिजाज: रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है और ऐसे में क्रिकेट फैंस मैच का आनंद उठाना चाहते हैं। रविवार को मैच का मजा बारिश के कारण किरकिरा नहीं होगा। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं शाम के समय यह 20 डिग्री तक जा सकता है। दिन का मुकाबला होने के कारण यहां ओस की भी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में टॉस दोनों टीमों के लिए ज्यादा मायने नहीं रखने वाला है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड: भारतीय टीम का रिकॉर्ड जोहानिसबर्ग में कुछ खास नहीं रहा है। यहां भारत ने अब तक आठ वनडे मुकाबला खेले हैं। जिसमें से पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो जोहानिसबर्ग में उनका दबदबा देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक इस मैदान पर कुल 40 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 30 में उसे जीत हासिल हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम पहले मुकाबले में बाजी मरती है।












Click it and Unblock the Notifications