IND vs SA: कोहली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को किया हैरान, ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन में किया भांगड़ा

IND vs SA, Virat Kohli: सेंचुरियन में टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त हासिल की थी, इसके बाद केपटाउन में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए हिसाब बराबर कर दिया। सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने मुकाबला दो दिनों में ही समाप्त कर दिया।

दोनों ही टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी। इसके बाद फोटो सेशन में विराट कोहली का वही अलग रंग देखने को मिला, जो अक्सर दिखता है। फील्डिंग के दौरान कोहली ने भगवान श्रीराम की तरह तीर चलाया था और इस बार पंजाबी डांस भांगड़ा किया।

ind vs sa

दोनों टीमों के खिलाड़ी जब ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन करवा रहे थे, उस समय कोहली का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह खड़े हो गए और भांगड़ा डांस वाला पोज दिया। कोहली को इस तरह से देखकर दोनों टीमों के खिलाड़ी हैरान रह गए। खिलाड़ियों की हँसी भी छूट गई।

इससे पहले विराट कोहली ने दिल जीतने वाला भी एक काम भी किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम टेस्ट खेलने वाले डीन एल्गर को अपनी साइन की हुई जर्सी कोहली ने भेंट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। कोहली और एल्गर ने बात भी की और दोनों खुश दिखाई दिए। रोहित ने भी एल्गर को अपनी जर्सी गिफ्ट की।

केपटाउन टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अब तक कोई भी एशियाई टीम न्यूलैंड्स में टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई थी। भारतीय टीम ने ऐसा कर दिया और दो दिन से कम समय में मुकाबला जीता। यह गेंदों के हिसाब से सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा।

भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके और दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने भी 6 विकेट अपने नाम किये। इस तरह टीम इंडिया के इन दोनों मुख्य गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 79 रनों का लक्ष्य दिया था, इसे टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+