IND vs SA: केपटाउन टेस्ट से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, आखिरी मैच में लौटेंग विराट कोहली

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जाना है। सीरीज के पहले दो मैच में दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की है जिसके चलते केपटाउन में खेला जाने वाला आखिरी टेस्ट मैच निर्णायक साबित होगा। जहां पर भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीत हासिल कर इतिहास रचा था वहीं पर साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार जोहांसबर्ग के मैदान पर भारत के खिलाफ जीत हासिल की। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज के आखिरी मैच में जीत हासिल कर पहली बार साउथ अफ्रीका की सर जमी पर कोई विपक्षी टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं मोहम्मद शमी, इस खास लिस्ट में होंगे शामिल
हालांकि केपटाउन टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रशंसकों को एक बुरी खबर दी है। मैच से एक दिन पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने साफ किया की टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज केपटाउन टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: क्या कप्तान के रूप में फेल रहे हैं केएल राहुल, गौतम गंभीर ने गिनाई खामियां

मोहम्मद सिराज हुए केपटाउन टेस्ट से बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए विराट कोहली ने साफ किया कि मोहम्मद सिराज अब तक अपनी चोट से उबर नहीं पाये हैं। उन्होंने कहा,'मुझे नहीं लगता कि मोहम्मद सिराज अभी तक तीसरे मैच के लिये पूरी तरह से फिट हो सके हैं। आप अपने तेज गेंदबाज के साथ रिस्क नहीं ले सकते हैं।'
उल्लेखनीय है कि जोहांसबर्ग टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिसका खामियाजा भारतीय टीम को दूसरे मैच के दौरान भुगतना पड़ा और चौथी पारी में 240 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बावजूद टीम उसे बचा पाने में नाकाम रही।

विराट कोहली भी पूरी तरह से हैं फिट
इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज की जगह किस तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में जगह देने का फैसला किया है इस पर कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है। हालांकि केपटाउन टेस्ट में मोहम्मद सिराज के बाहर होने के बाद इशांत शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उमेश यादव भी अपनी गति और पिछले रिकॉर्ड के चलते केपटाउन टेस्ट में खेलने की दावेदारी पेश कर रहे हैं।
वहीं पर दूसरे टेस्ट में पीठ की चोट की वजह से बाहर रहने वाले कप्तान विराट कोहली भी पूरी तरह से फिट है और वापसी करने को तैयार है। विराट कोहली ने अपनी फिटनेस पर जानकारी देते हुए साफ किया कि वो पूरी तरह से फिट हैं और केपटाउन टेस्ट में खेलते नजर आयेंगे। विराट कोहली की वापसी का मतलब है टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना, जिन्होंने जोहांसबर्ग टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और कुल 60 रन (पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में नाबाद 40 रन) बनाए थे। गौरतलब है कि जोहान्सबर्ग टेस्ट में फील्डिंग के दौरान हनुमा विहारी भी चोटिल हो गये थे लेकिन कप्तान कोहली ने उनकी चोट को लेकर भी कोई बात नहीं कि, जिसका मतलब है कि वो फिट हैं लेकिन टीम में जगह नहीं बन पाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ेगा।

रहाणे-पुजारा टीम में रहेंगे बरकरार
गौरतलब है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जोहांसबर्ग टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखने और अजिंक्य रहाणे को बाहर रखने की अपील की थी। जहां पर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो वहीं पर दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला था।
ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने पुजारा और रहाणे की जोड़ी पर एक बार फिर से भरोसा दिखाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि शनिवार को हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम ने साफ किया था कि जब तक सीनियर्स टीम में शामिल हैं तब तक हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को नियमित मौकों के लिये इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications