दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में बाहर होंगे 4 भारतीय दिग्गज? कब होगी टीम की घोषण
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम की घोषणा फ़िलहाल नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल नहीं किये जाएंगे।
इनमें प्रमुख नाम जसप्रीत बुमराह का आया है, जिनको आराम दिया जा सकता है। उधर हार्दिक पांड्या को लेकर भी संशय बना हुआ है। पांड्या के ऊपर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि उनका खेलना फिटनेस के ऊपर निर्भर करता है।

IND vs SA: किन प्लेयर्स को बैठना पड़ सकता है बाहर?
हार्दिक पांड्या जांघ की चोट से ठीक हो रहे हैं और उनके पास मैच फिटनेस भी नहीं है। पूरी तरह फिट होने के बाद ही उनको मैदान पर उतारने का कोई फैसला लिया जा सकता है। सलेक्टर्स भी पांड्या को लेकर कोई रिस्क उठाने के मूड में नहीं लग रहे। पूरी तरह फिट होने के बाद ही उनकी वापसी होती नजर आ रही है।
गर्दन की चोट से जूझ रहे शुभमन गिल को लेकर भी स्थिति फ़िलहाल साफ़ नहीं दिख रही है। गिल भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो एकदिवसीय सीरीज में ऋषभ पंत को कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है। इस लिस्ट में एक और नाम श्रेयस अय्यर का भी है। वह ऑस्ट्रेलिया में चोट के बाद ठीक हो रहे हैं और शायद टीम में शामिल नहीं किये जाएंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें हैं। दोनों को टीम में जगह मिलती हुई दिखाई दे रही है। रोहित ने सिडनी में शतक जमाया था, उसी मैच में कोहली के बल्ले से नाबाद फिफ्टी आई थी। इन दोनों को देखने के लिए दर्शक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
IND vs SA: कब होगी टीम की घोषणा
जहां तक टीम घोषित करने की बात है, तो यह काम आगामी कुछ दिनों में हो सकता है। गुवाहाटी टेस्ट मैच के दौरान भी टीम इंडिया की घोषणा की जा सकती है। सलेक्टर्स प्लेयर्स के बारे में मंथन कर रहे हैं और 1 से 2 दिनों में टीम सलेक्शन की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications