बुधवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होगी जंग; शेड्यूल, स्क्वॉड से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब कुछ
ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टी20 सीरीज हराने के बाद अब टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ सीरीज पर होगी।
नई दिल्ली, 26 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टी20 सीरीज हराने के बाद अब टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ सीरीज पर होगी। 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम रविवार को भारत पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला टी20 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं आखिरी वनडे 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। टी20 सीरीज खेलने वाली टीम ही टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी, वहीं भारत ने अभी वनडे टीम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इतना तय है कि भारत की बी टीम मेहमान टीम के साथ वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। इस टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी जा सकती है।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबीला, तबरेज शम्सी।
- भारत की संभावित टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, उमेश यादव, राहुल चाहर।

वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में और आखिरी टी20 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। वहीं भारत की बी टीम वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में और तीसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
- पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
- दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
- तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर
- पहला वनडे: 6 अक्टूबर- लखनऊ
- दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर- रांची
- तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर- दिल्ली

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
दक्षिण अफ्रीका दौरे का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखे जा सकेंगे। वहीं फैंस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications