IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले भारतीय टीम में हलचल तेज! अचानक बाहर हुआ मैच विनर, टेंशन में कोच गंभीर
IND vs SA Shubman Gill: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगने के कारण उन्हें भारतीय टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। यह खबर गुवाहाटी में शनिवार से शुरू होने वाले निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।
कब और कैसे लगी थी चोट? (IND vs SA Shubman Gill)
शुभमन गिल को यह चोट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान लगी थी। एक शॉट खेलने के बाद उन्हें गर्दन में दर्द हुआ और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया और अगले दिन नेक ब्रेस पहनकर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन वह अभी भी खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

पंत कर सकते हैं टीम की कप्तानी
चोट के बावजूद शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी गए थे। लेकिन रिकवरी की चिंताओं के कारण अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। खबर के अनुसार गिल आगे के इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं, जहां वह डॉ. दिनशॉ परदीवाला से सलाह लेंगे। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं। यह भारत के लिए एक अहम बदलाव होगा, क्योंकि टीम पहले ही सीरीज में 0-1 से पीछे है।
बल्लेबाजी कोच ने गिल पर दिया अपडेट
गुरुवार को भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटाक ने कहा था कि गिल की भागीदारी उनकी पूरी रिकवरी पर निर्भर करेगी। कोटाक ने कहा था कि अगर ठीक होने के बाद भी ऐंठन के दोबारा होने का संदेह होता है तो टीम के हित में उन्हें आराम देना ही बेहतर होगा। क्योंकि कप्तान को मिस करने से टीम को निश्चित रूप से नुकसान होगा।
गिल पहले टेस्ट में केवल तीन गेंदें खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और उसके बाद मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, जहाँ भारत को तीन दिनों के भीतर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। गिल के बाहर होने से भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। पहले टेस्ट से बाहर किए गए साई सुदर्शन को अब प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं, पहले टेस्ट में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले ध्रुव जुरेल अब संभवतः चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications