IND vs SA: गुवाहाटी में टूटेगा 148 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड? ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत रचेगा इतिहास!
IND vs SA, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने में अब कुछ घंटों का समय ही बाकी रह गया है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। शुभमन गिल के बाहर होने से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव होने तय है और ऐसे में भारतीय टीम एक ऐसा रिकॉर्ड बना देगी जो 148 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड (IND vs SA, 2nd Test)
इस मैच में भारत सात बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतर सकता है। आधुनिक टेस्ट क्रिकेट में यह एक अनोखी घटना होगी। हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार नए प्रयोग कर रही है। कोलकाता टेस्ट में भारत पहले ही छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मैदान पर उतारकर चर्चा बटोर चुका है। अब, गिल के बाहर होने पर यह संख्या सात तक पहुंच सकती है, जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक 'महा रिकॉर्ड' के रूप में दर्ज किया जाएगा।

कौन हो सकता है गिल का विकल्प?
शुभमन गिल के बाहर बैठने पर उनकी जगह लेने के लिए दो बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज कतार में हैं। शानदार तकनीक और लगातार बढ़ते आत्मविश्वास के धनी साई सुदर्शन गिल की जगह ले सकते हैं। इसके अलावा देवदत्त पड्डीकल भी लंबे फॉर्मेट में अपनी क्लास दिखाने को तैयार हैं। इनमें से किसी एक का चयन भारत की बैटिंग लाइनअप को लेफ्टहैंड-डॉमिनेंट बना देगा।
इतिहास रचने को तैयार भारतीय टीम
सात बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संभावित प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी शामिल होंगे। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, और गिल के स्थान पर साई सुदर्शन/देवदत्त पड्डीकल में से कोई एक खिलाड़ी टीम में नजर आ सकता है।हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का पेस अटैक विश्व स्तरीय है। इतनी लंबी बाएं हाथ के बल्लेबाजों की लाइनअप के खिलाफ उन्हें अपनी गेंदबाजी की लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करना होगा। अगर भारत इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरता है तो इतने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ भारतीय टीम 14 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications