IND vs SA: केएल राहुल के छक्के से सेंचुरी पर फैन्स की दहाड़, सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन
KL Rahul: एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप में सफेद गेंद क्रिकेट के दौरान धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल ने रेड बॉल क्रिकेट में भी वह धमाका जारी रखा है। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में जाकर पहले ही टेस्ट मैच में अपने बल्ले से आग उगलते हुए शतकीय पारी खेली दी।
बल्लेबाजी करने के लिए एक मुश्किल पिच पर राहुल का बल्ला बोला। उन्होंने कोएट्जी को छक्का जमाते हुए शतक पूरा कर लिया। राहुल ने सेंचुरियन में दो साल पहले भी शतक जमाया था और यहाँ दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। राहुल 101 रन बनाकर आउट हो गए।

SENA देशों में विकेटकीपर के तौर पर शतक जमाने वाले केएल राहुल दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में ऋषभ पन्त का नाम भी शामिल है। राहुल ने जिस तरह से पहले दिन मुश्किल पिच पर फिफ्टी जड़ी, उसके बाद सुनील गावस्कर ने इसे शतक के बराबर ही माना था। दूसरे दिन आकर राहुल ने टेस्ट करियर का 8वां शतक जमा दिया।
केएल राहुल ने जिस स्टाइल में छक्का जमाकर शतक पूरा किया, वह फैन्स को ख़ासा पसंद आया है। उन्होंने 89 के स्कोर से रबाडा को छक्का जमाया। इसके बाद यहाँ से कोएट्जी को एक छक्का जड़ते हुए सैकड़ा पूरा कर लिया। अंतिम विकेट ही बचा था, इस वजह से उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की।
राहुल के शतक के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। फैन्स ने उनको धाकड़ और एक क्लास बल्लेबाज माना है। राहुल के लिए अलग-अलग बातें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।
उल्लेखनीय है कि केएल राहुल ने पहले दिन के खेलके दौरान नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ही भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। टीम इंडिया के लिए वह रन नहीं बनाते तो शायद पहली पारी का स्कोर 245 रनों तक नहीं पहुँच पाता।












Click it and Unblock the Notifications