ऋषभ पंत होंगे धोनी के खास क्लब में शामिल! गुवाहाटी टेस्ट में कदम रखते ही बना देंगे धांसू रिकॉर्ड
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए टीम इंडिया शनिवार को मैदान पर उतरेगी। इस मैच में भारत के ऊपर दबाव रहेगा और सीरीज हारने का खतरा भी होगा। पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली है। ऋषभ पंत के पास एक अनोखा रिकॉर्ड कायम करने का मौका है।
शुभमन गिल को लेकर खबरें आई हैं कि वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। कोलकाता में गर्दन की इंजरी के बाद वह बाहर हुए थे। अस्पताल में उनका चेक अप भी कराया गया था। हालांकि गिल को टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी भेजा गया है लेकिन उन्होंने अभ्यास सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

अगर गिल बाहर होते हैं, तो उपकप्तान ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे। कप्तान बनते ही ऋषभ पंत के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड हो जाएगा, जो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी कई सालों तक की है। वह रेड बॉल क्रिकेट में भी कप्तान रहे थे। धोनी रेड बॉल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर थे।
IND vs SA: धोनी के खास क्लब में होंगे पंत
पंत कप्तान बनते हैं, तो धोनी के खास क्लब में शामिल हो जाएँगे। वह इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर हो जाएंगे। यहाँ प्रोपर विकेटकीपर गेंदबाजों की बात हो रही है। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कप्तानी करने के लिए उतरेंगे और टॉस करते ही वह इस कीर्तिमान को हासिल कर लेंगे।
IND vs SA: गिल नहीं हैं पूरी टीम
पीटीआई के अनुसार शुभमन गिल फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरने को बेहद उत्साहित हैं। गुवाहाटी तक टीम के साथ यात्रा करना भी उनके खेलने की इच्छा को साफ दिखाता है। दूसरी ओर, गिल दूसरे वनडे में भी हिस्सा लेना चाहते हैं। एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा होनी है।












Click it and Unblock the Notifications