IND vs SA: 'अगले टेस्ट में अश्विन की जगह जडेजा को लाओ,' इरफ़ान पठान ने खुलकर की मांग

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से पराजय मिली थी। प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठे थे। अगले मैच में कुछ खिलाड़ियों को बदलने की मांग उठी है।

फैन्स के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान का भी मानना है कि अगले मुकाबले में बदलाव किये जा सकते हैं। पठान ने स्पिन विभाग में परिवर्तन की बात कही है। पठान का कहना है कि जडेजा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में लाना चाहिए।

ashwin and jadeja

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में इरफ़ान पठान ने कहा कि जडेजा अगर फिट हैं, तो उनको टीम में आना चाहिए। अश्विन ने पिच को देखते हुए अच्छी गेंदबाजी की लेकिन जडेजा के नियंत्रण को हमने मिस किया। बल्लेबाजी के दौरान 7वें नम्बर पर उनकी कमी महसूस हुई।

प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर इरफान पठान ने संतुलित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप रोहित शर्मा हैं और उसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ जाना चाहते हैं, तो ठीक है। अगर आप बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार को लाया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि नेट्स पर प्रसिद्ध कृष्णा आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे हैं, तो उनको दूसरे टेस्ट के लिए बैक किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सेंचुरियन टेस्ट मैच में जडेजा पूरी तरह फिट नहीं थे और अश्विन को प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया था। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। यह उनका डेब्यू टेस्ट मैच था। कृष्णा की जमकर पिटाई हुई थी और अफ्रीकी टीम ने बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था।

पिछले टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों में धार की कमी दिखाई दी। लाइन और लेंथ के हिसाब से वह उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर पाए। इससे उनको आलोचना का सामना भी करना पड़ा। मुकेश कुमार को लाने की मांग भी उसी का परिणाम है। केपटाउन टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+