IND vs SA: बारिश ने डाला जोरदार खलल, अब नहीं होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच!

India vs South Africa 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखा जा रहा था। हर किसी के मन में था कि टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज का बेहतरीन आगाज करेगी लेकिन इससे पहले बारिश ने खराब आगाज कर दिया।

बारिश ने मैच में लगातार खलल डालने का काम किया। ओवर काटने का कट ऑफ़ टाइम भी पार कर गया लेकिन बारिश में कोई रूकावट देखने को नहीं मिली। डरबन में लगातार बारिश ने खलल डाला और फैन्स को काफी निराशा हुई।

india and south africa

कट ऑफ़ टाइम के बाद भी लगातार बारिश जारी है, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच नहीं होगा। मुकाबले में अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है। ऐसे में अगर बारिश रुक भी जाती है, तो ग्राउंड को तैयार करने में समय लगने वाला है।

मुकाबले का आयोजन ओवर काटे बिना होने का समय 8 बजकर 10 मिनट था। भारतीय समय के अनुसार मामला उससे काफी ज्यादा आगे निकल गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मुकाबला रद्द होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि कोशिश पूरी की जाएगी कि कम ओवरों का मैच हो।

जब सीरीज का सह्द्युल आया था, उस समय इस मैच का समय 9 बजकर 30 मिनट रखा गया था। इसके बाद भारतीय दर्शकों का ध्यान रखते हुए मुकाबले का समय 7 बजकर 30 मिनट कर दिया गया था। अब पुराने समय तक मुकाबला चला गया है और लगातार बारिश जारी है। रद्द होने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+