IND vs SA: लखनऊ में खराब हवा ने अटकाए रोड़े, भारत-अफ्रीका मैच नहीं हुआ शुरू, प्लेयर्स ने लगाए मास्क
India vs South Africa: लखनऊ में भारी कोहरा और धुंध होने के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम है। अंपायरों का कहना है कि मैदान से स्टैंड्स तक देख पाना भी मुश्किल है, जिससे हवा में जाती गेंद को फील्डर नहीं देख पाएंगे। इसी वजह से 7:30 बजे अगले निरीक्षण का समय तय किया गया।
मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पांड्या को मास्क पहने देखा गया है। इसका कारण केवल कोहरा नहीं, बल्कि लखनऊ की 'बहुत खराब' एयर क्वालिटी (AQI) और स्मॉग है, जिससे खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के इकाना स्टेडियम और आस-पास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार 400 से ऊपर का AQI बाहरी खेलों के लिए अत्यंत असुरक्षित माना जाता है।
ऐसे माहौल में दौड़ना या शारीरिक मेहनत करना एथलीट्स के फेफड़ों और सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। हार्दिक पांड्या का यह कदम केवल एक सावधानी नहीं, बल्कि खराब पर्यावरण के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी है।
खराब मौसम की वजह से लगातार निरीक्षण का समय बढ़ता चला गया, तीसरी बार यह समय 8 बजे कर दिया गया। प्लेयर्स बाहर जरूर निकले लेकिन विजिबिलिटी बेहद खराब होने के कारण टॉस का समय बार-बार बदलता चला गया। 8:30 के बाद निरीक्षण का समय पांचवीं बार 9 बजे कर दिया। वहां भी बात नहीं बनी, तो छठी बार का निरीक्षण 9:25 कर करने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications