क्या कोहली की एनर्जी को मैदान में मिस कर रही है टीम? केएल राहुल ने दिया चतुराई भरा जवाब
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम जितने उथलपुथल के दौर से गुजर रही है उतने ही खराब परिणाम फिलहाल मैदान पर मिल रहे हैं। केएल राहुल कप्तानी में कुछ खास नहीं दिख रहे लेकिन वे समय के साथ बेहतर हो सकते हैं और यह भी ध्यान में रखना होगा कि वे अभी भी नियमित कप्तान नहीं है। उनको अक्सर शांत देखा जा सकता है, चेहरे पर कोहली जैसे भाव शायद ही कभी आते हों। अगर इतनी विराट तुलना होगी तो जाहिर है कोई भी इंसान बैकफुट पर आ जाएगा। विराट कोहली जितनी ऊर्जा मैदान पर झोंकना बहुत ही मुश्किल काम है। उसके लिए आपके अंदर वो आग होनी चाहिए जो जबरदस्त नहीं जलती बल्कि परिस्थितियां उसके लिए बारूद का काम करती हैं।

तो क्या भारतीय क्रिकेट टीम कोहली की जबरदस्त उर्जा को मैदान पर मिस कर रही है? इस बात का जवाब केएल राहुल ने चतुराई से दिया है। राहुल ने माना ही नहीं कि टीम की एनर्जी कम थी। बल्कि राहुल ने दूसरे मैच के बाद कहा, ऊर्जा काफी अच्छी रही है, बबल में रहना शरीर के लिए मुश्किल है। हमको चैलेंज पसंद है और हम दोनों गेमों में थोड़े कमतर थे, हम तीसरे गेम को जीतने की कोशिश करेंगे।
विराट कोहली को चीख-चिल्लाकर अपने साथियों का उत्साह जगाने के लिए जाना जाता है। कोहली से उम्मीद थी कि वे अपने पहले प्यार टेस्ट क्रिकेट में तो कप्तानी जारी रखेंगे लेकिन उन्होंने एक झटके से यह जिम्मेदारी भी कंधों से उतार फेंकी।
पूर्व कप्तान कोहली वैसे पहले वऩे गेम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ जुबानी जंग में उलझ गए थे, लेकिन उसके अलावा मैदान पर उन्होंने कोई चीखना चिल्लाना नहीं किया। उन्होंने श्रृंखला के पहले मैच में 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन दूसरे मैच में जीरो पर चलते बने।
हर मार्चे पर पिट रहे भारत के लिए एकमात्र राहत ऋषभ पंत हैं जिनके बल्ले से मैच को बदलने वाली पारियां निकलना जारी हैं। दुर्भाग्य से टीम के बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहे वर्ना पंत ने टेस्ट मैचों में एक शतकीय पारी खेली थी जहां पर भारत को मैच जीतना चाहिए था और फिर दूसरे वनडे में 71 गेंदों पर 85 रन ठोक दिए। पंत को लोग टेस्ट क्रिकेट में अगले कप्तान होने का दावेदार भी बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications