IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला ODI मुकाबला?
IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ऐसे समय में खेला जाएगा जब वनडे क्रिकेट अपनी लय में लौट रहा है और दोनों ही टीमें नए खिलाड़ियों को आज़माने के साथ मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। टीम इंडिया की घोषणा हो गई है और कुछ प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है।
गुहावटी टेस्ट के बाद पहले एकदिवसीय होना है, टीम इंडिया इस सीरीज़ में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से उतरेगी, वहीं साउथ अफ्रीका अपने आक्रामक अंदाज़ के साथ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

IND vs SA: कब होगा पहला ODI?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समय) से होगी।
IND vs SA: कहां खेला जाएगा पहला ODI?
पहला मुकाबला JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित होगा। यह मैदान अपनी बैटिंग-फ्रेंडली पिच और शानदार आउटफील्ड के लिए जाना जाता है।
IND vs SA: कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और साउथ अफ्रीका का पहला ODI मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनन्द उठा सकते हैं।
शुभमन गिल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल को थमाई गई है, कोहली और रोहित भी टीम में शामिल हैं।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications