शुभमन गिल अगले टेस्ट से पूरी तरह बाहर? BCCI के अपडेट ने खड़े किये फैंस के कान
IND vs SA: भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के बाद कोलकाता टेस्ट के बीच में बाहर हो गए थे। उनको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बाद में वह डिस्चार्ज हुए थे लेकिन गुवाहाटी में होने वाले अगले टेस्ट को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई थी। बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर बयान आया है। गिल की तबियत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
पहले यह भी तय नहीं था कि टीम इंडिया के साथ गिल गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे या नहीं। अभी ताजा अपडेट में बताया गया है कि गिल टीम के साथ ही जाएंगे लेकिन अगले टेस्ट मैच में खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है, जो चिंता का विषय है।

बीसीसीआई ने अपडेट जारी करते हुए कहा कि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया।
आगे इसी अपडेट में बताया गया कि शुभमन गिल दिए ट्रीटमेंट को अच्छी तरह रेस्पोंस कर रहे हैं और 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। उन्हें BCCI मेडिकल टीम द्वारा लगातार मॉनिटर किया जाएगा और दूसरे टेस्ट में खेलने के फैसले की घोषणा उसी के बाद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications