IND vs SA: बारिश बनने वाली है विलेन? कैसा होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में मौसम

IND vs SA, Weather update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को शुरू होगा। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास घरेलू मैदान का फायदा रहेगा, टीम इंडिया को धाकड़ खेलना होगा।

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज ड्रॉ कराई थी। इसके बाद खेली गई एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम को जीत मिली थी। अब टीम इंडिया का मुकाबला टेस्ट क्रिकेट में मेजबान टीम से होना है। दोनों तरफ से प्रयास यही किया जाएगा कि टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए।

india vs south africa

भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट, मौसम अपडेट

मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले के पहले दिन बारिश के आसार हैं। दूसरे दिन मामला ठीक है। अंतिम दो दिनों में भी बरसात खलल डाल सकती है। कहा जा सकता है कि मौसम साफ़ नहीं रहने वाला है। मुकाबले में बारिश का असर देखने को मिलने से रिजल्ट पर असर पड़ सकता है।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट, पिच रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी करना मुश्किल काम होता है। रोहित शर्मा ने भी यह कहा है। वहां की पिचों में उछाल के साथ स्विंग भी रहता है। इससे बैटिंग करना मुश्किल होता है। मेजबान टीम की ताकत तेज गेंदबाजी है, ऐसे में पिच भी कुछ उसी तरह की रहने वाली है। बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+