IND vs SA : पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए खूब छक्के, पांड्या भी चमके, बना बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बना दिए। साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकि भारतीय बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात करते हुए उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत की पारी में जहां कुल 16 चाैके लगे तो वहीं 14 छक्के भी निकले।

kishan

मिली दमदार शुरूआत
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनरों के दम पर दमदार शुरूआत मिली। केएल राहुल के बाहर होने से रुतुराज गायकवाड़ को ईशान किशन के साथ ओपनिंर करने का माैका मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। किशन ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें पर्नेल ने आउट किया। वहीं तीसरे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर ने भी पंत के साथ मिलकर बड़े शाॅट खेले। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। इस दाैरान किशन ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि वह 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 48 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 11 चाैके व 3 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- 6,6,4,4... ईशान किशन ने मचाई तबाही, देखता ही रह गया अफ्रीकी खेमा

किशन के बाद कप्तान रिषभ पंत आए। उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व इतने ही छक्के रहे। वहीं अय्यर ने 27 गेंदों में 1 चाैके व 3 छ्क्के की मदद से 36 रन बना सके। अंत में हार्दिक पांड्या का कहर देखने को मिला, जिन्होंने 12 गेंदों में 2 चाैके व 3 छक्के लगाकर नाबाद 31 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दिनेश कार्तिक 2 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं केशव महाराज की खूब धुनाई हुई, जिन्होंने 3 ओवर में 43 रन दे दिए। हालांकि उनके नाम एक 1 विकेट भी रहा। एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल व प्रिटोरियस को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+