बुमराह बिना बॉलिंग का पैनापन भी गायब, ईशान किशन बोले- गेंदबाजों को करना होगा सुधार

नई दिल्ली, 10 जून: भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का मानना ​​है कि भारतीय गेंदबाजी को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में बेहतर योजना बनाने की जरूरत थी। मेन इन ब्लू ने मुश्किल पिच पर रिकॉर्ड 211 रन बनाने के बावजूद खेल को आसानी से गंवा दिया। अंतिम पांच ओवरों में डेविड मिलर और रस्सी वैन डेर डूसन की हिटिंग ने भारतीय गेंदबाजी की चमड़ी उधेड़कर रख दी और पांच गेंदों व सात विकेट के अंतर से यह मैच जीत लिया।

प्रशंसकों को चौंका दिया टीम इंडिया ने

प्रशंसकों को चौंका दिया टीम इंडिया ने

ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत के प्रमुख विकेट लेने वाले विकल्प युजवेंद्र चहल ने कोटला के छोटे से स्टेडियम में सिर्फ 2.1 ओवर फेंके। हार्दिक पांड्या ने सिर्फ एक ओवर फेंका और इस कदम ने प्रशंसकों को चौंका दिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने मैदान में पूरी मौज की।

ईशान किशन ने कहा कि गेंदबाजी विभाग को दक्षिण अफ्रीका के दो उग्र बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतर योजना बनाने की जरूरत थी।

हम कभी भी एक खिलाड़ी के वजह से मैच नहीं हारते

हम कभी भी एक खिलाड़ी के वजह से मैच नहीं हारते

ईशान ने कहा, "हम कभी भी एक खिलाड़ी के वजह से मैच नहीं हारते, हमें अगले गेम में मजबूत वापसी के लिए गेंदबाजी विभाग के साथ थोड़ी बेहतर योजना बनाने की जरूरत है।"

डेविड मिलर ने 31 गेंदों में 64 रन नाबाद बनाए जबकि वैन डेर डूसन ने भी अर्धशतक लगाया और दोनों ने मिलकर अंतिम 5 ओवरों में भारतीय गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया।

भारत को अपनी गलतियों का आकलन करने की आवश्यकता

भारत को अपनी गलतियों का आकलन करने की आवश्यकता

ईशान ने विकेट के बारे में कहा, "अभी मिलर एक महान फॉर्म में है। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद सीम कर रही थी, यह ग्रिप रही थी, दोहरी उछाल थी और जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो यह वैसा नहीं था।"

"हम इन दोनों के लिए कुछ योजना बनाएंगे। जब मिलर आगे बढ़ता है तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है।"

ईशान ने कहा कि अगले मैच में भारत को अपनी गलतियों का आकलन करने की आवश्यकता होगी।

बुमराह बिन सब सून

बुमराह बिन सब सून

भले ही वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास अपनी ताकत को आजमाने के लिए कुछ समय बाकी है लेकिन सच यह है कि जसप्रीत बुमराह के बिना यह तेज गेंदबाजी अटैक काफी खराब लगता है वर्ना यह बड़ा स्कोर आसानी से डिफेंड किया जाना चाहिए था। इसके चलते भारत की 12 टी20 लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया है। अगर भारत ये मैच जीत जाता तो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+