'आप हीरो हो, एक प्रेरणा हो, यकीन मानो लोग आपसे सीखने जा रहे हैं', हार्दिक ने किया डीके को सलाम

राजकोट, 18 जून: दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के बीच में राजकोट के मैदान पर एक अच्छी साझेदारी हुई जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में अहम भूमिका अदा की। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साझेदारी वरदान साबित हुई क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान दिनेश कार्तिक अपनी टॉप फॉर्म में थे और उन्होंने 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

Recommended Video

    Ind vs SA: Hardik Pandya ने दिनेश कार्तिक को बताया Inspiration | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    दिनेश कार्तिक प्रत्येक इंसान के लिए एक प्रेरणा है

    दिनेश कार्तिक प्रत्येक इंसान के लिए एक प्रेरणा है

    इस दौरान हार्दिक पांड्या ने भी उनका साथ दिया जो इस सीरीज में शुरू से अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक इससे पहले आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ भी बहुत अच्छी लय मे थे। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हार्दिक हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक के बीच बातचीत दिखाई जा रही है और हार्दिक कहते हैं कि दिनेश कार्तिक प्रत्येक इंसान के लिए एक प्रेरणा है।

    हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 46 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया

    हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 46 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया

    जब ऋषभ पंत आउट हुए तो भारत का स्कोर 13वे ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया था और दिनेश कार्तिक खेलने के लिए आए। तब क्रीज पर हार्दिक पांड्या मौजूद थे और इन दोनों ने आपस में तेजी से 65 रनों की साझेदारी की। कार्तिक ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए और अपनी पारी से सबका मनोरंजन किया, जबकि हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 46 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।

    कई लोगों ने माना कि अब आप बाहर हो चुके हो

    कई लोगों ने माना कि अब आप बाहर हो चुके हो

    बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में हार्दिक पांड्या दिनेश कार्तिक से कहते हैं, "मैं आपसे यह कहना चाहता हूं। मैं वाकई में आपको यह बताना चाहता हूं कि आप कई लोगों के जीवन में एक बहुत बड़ी प्रेरणा दे चुके हैं। मुझे याद है जब आपके साथ मेरी बातचीत हुई और आप भारतीय टीम में नहीं थे, तब कई लोगों ने माना कि अब आप बाहर हो चुके हो। अब आप में क्रिकेट नहीं बचा है।"

    वेल डन मेरे भाई, आप पर बहुत गर्व है

    मुझे यह सब बातचीत याद है। आपने बताया था कि आप फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हो और आपका लक्ष्य इस वर्ल्ड कप को खेलना है, आप इस वर्ल्ड कप के लिए अपना सब कुछ देने जा रहे हो। और आपको वह सब कुछ हासिल करते देखना बहुत प्रेरणा की बात है। कई लोग बहुत सी चीजें आपसे सीखने जा रहे हैं। वेल डन मेरे भाई, आप पर बहुत गर्व है।

    अब सीरीज 2-2 से ड्रा हो चुकी है और फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिलेगा। दिनेश कार्तिक ने इस मैदान को अपना घरेल जैसा बताया है। एक बार फिर से डीके पर सबकी नजरें उत्सुकता भरी होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+