हार्दिक पांड्या आज रच डालेंगे नया इतिहास, करेंगे ऐसा कारनामा जो दुनिया में कोई नहीं कर पाया!

IND vs SA: हार्दिक पांड्या आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। वह जैसे ही एक विकेट हासिल करेंगे, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, यह कुछ ऐसा होगा जो भारतीय टीम के ज्यादा खिलाड़ी अब तक नहीं कर पाए हैं।

पांड्या महज एक विकेट लेते ही 100 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हार्दिक मुख्य रूप से एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और अक्सर बीच के ओवरों में बॉलिंग करते हैं, जहां विकेट निकालना चुनौतीपूर्ण होता है। फिर भी उन्होंने लगातार मैचों में टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।

ind vs sa

इस उपलब्धि के साथ ही हार्दिक पांड्या का नाम दो भारतीयों के साथ शामिल हो जाएगा, जो पहले यह कारनामा कर चुके हैंअर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे हैं। बुमराह अपनी सटीकता और डेथ ओवर स्पेशलटी के लिए जाने जाते हैं, वहीं अर्शदीप अपनी स्विंग और डेथ ओवर कौशल से पहचान बना चुके हैं।

पिछले मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अपने 100 छक्के पूरे कर चुके हैं। इस बार अगर वह 100 विकेटों का आंकड़ा हासिल करते हैं, तो दुनिया में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर बन जाएंगे। उनसे पहले कुछ ऑल राउंडरों ने यह कारनामा किया है लेकिन सभी स्पिनर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+