गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को लगाई लताड़, बोले- क्रिकेट प्रतिष्ठा के दम पर नहीं खेला जाता
नई दिल्ली, 23 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम राहुल द्रविड़ के फुलटाइम कोच बनने के बाद पहले विदेशी दौरे पर गई और बुरी तरह हारकर वापस आ रही है। इस दौरे पर अंतिम मुकाबला केपटाउन में चल रहा है जिसके नतीजे का दौरे पर कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है। भारत अच्छा नहीं खेला और अचानक किसी टीम का यूं धड़ाम होना सही बात नहीं है। जब विराट कोहली और रवि शास्त्री के अंडर में भारतीय टीम खेल रही थी तब चीजें दूसरी तरह से खराब बताई जाती थी लेकिन मैदान पर नतीजों में निरंतरता देखने को मिल जाती थी। खासकर टेस्ट क्रिकेट में भारत को निश्चित तौर से दक्षिण अफ्रीका को 2-1 या 3-0 से हराना चाहिए था। पर ऐसा लगता है जैसे बनी बनाई किसी टीम को एकदम बिखेर दिया गया हो।

भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर टीम की रणनीति की आलोचना की है और स्टार स्पोर्ट्स पर कहा है कि क्रिकेट प्रतिष्ठा पर नहीं खेला जाता। ये मैदान में संतुलन बनाकर खेला जाता है। कई लोग कहते हैं भारत के टॉप के 4 या 5 बल्लेबाज बहुत तूफानी है और अनुभवी भी हैं। लेकिन जिस तरह से आप मीडिल में खेलते हैं उससे ही नतीजे तय होते हैं। गंभीर ने टीम को लताड़ लगाई है क्योंकि खिलाड़ियों को प्रतिष्ठा के आधार पर खेलने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ICC Awards: मोहम्मद रिजवान बने T20I क्रिकेटर ऑफ ईयर, जानेमन मलान बने इमर्जिंग प्लेयर
गंभीर का यह भी कहना है कि बड़े खिलाड़ी से ही स्कोर की उम्मीद करना और उसका ही स्कोर बेहद महत्वपूर्ण मानना ठीक नहीं है, आपको छोटे योगदानों की ओर ध्यान देना होगा। ऐसे छोटे योगदान सीरीज जीतने के साथ साथ आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाने के लिए भी बहुत अहम होते हैं।
उन्होंने कहा, "हमें हारने के डर और खुद के प्रदर्शन के डर से परे देखने की जरूरत है, कि 'मुझे आउट नहीं होना चाहिए, मुझे रन बनाना चाहिए'। छोटे योगदानों को भी महत्व देना चाहिए। जब तक आप उन्हें महत्व नहीं देंगे, आप केवल आंकड़ों में ही उलझे रहेंगे। और यह आपको सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जिताता है। हर चीज का संयोजन ही आपको बड़े टूर्नामेंट दिलाएगा।"
अगर हम वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका को बॉलिंग देकर भारत एक बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए रेडी लग रहा है क्योंकि क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक और रासी वान डर दूसन ने तेज अर्धशतक लगाया और अंतिम ओवरों में डेविड मिलर स्कोर को 300 के करीब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications