'क्रश नहीं..., प्यार हो तुम', अभिषेक शर्मा पर आया इस हसीना का दिल? फैंस ने मचाया इश्क का हल्ला!
IND vs SA, Love Poster Viral: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चर्चा में आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन स्टेडियम में उनके फैंस भारी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान एक हसीना ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इरीना रुडाकोवा ने सरेआम लुटाया प्यार (IND vs SA, Love Poster Viral)
मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठीं बिग बॉस मराठी की पूर्व प्रतियोगी इरीना रुडाकोवा (Irina Rudakova) एक खास पोस्टर के साथ नजर आईं। इस पोस्टर पर लिखा था कि क्रश नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम। यह पोस्टर अभिषेक शर्मा के लिए था। दिलचस्प बात यह रही कि जब अभिषेक बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब उनकी नजर इस पोस्टर पर पड़ी।

अभिषेक शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन
फैंस के इस प्यार भरे संदेश को देखकर अभिषेक खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए और उन्होंने हाथ हिलाकर इस अभिवादन को स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक शर्मा की चर्चा केवल फैंस के बीच ही नहीं, बल्कि दिग्गजों के बीच भी है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी-20 में अभिषेक ने महज 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
गावस्कर ने कही दिल जीतने वाली बात
इस पारी को देखकर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और एक बेहद दिलचस्प टिप्पणी की। गावस्कर ने आधुनिक क्रिकेट और अपने दौर की तुलना करते हुए कहा कि अभिषेक जितने गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हैं, उतने में मैं अपना खाता खोलने (पहला रन बनाने) के बारे में सोचता था। गावस्कर का यह बयान मजाकिया अंदाज में जरूर था, लेकिन यह आजकल की क्रिकेट की सच्चाई बयां करता है।
अभिषेक शर्मा पर रहेगी फैंस की नजर
अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए अभिषेक शर्मा ने हाल ही में कहा था कि उनकी बल्लेबाजी लापरवाही नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। वे अपनी बैटिंग पर भरोसा करते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बनाना पसंद करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications