IND vs SA: शार्दुल ठाकुर के सिर में लगी जोरदार गेंद, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे
IND vs SA, Shardul Thakur: दक्षिण अफ्रीके के सेंचुरियन में भारत की टीम पहला टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबले के पहले ही दिन पिच से उछाल और मोवमेंट देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के नाक मद दम कर दिया और लगातार झटके भी दिए।
इस बीच शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर टिककर कुछ रन बनाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को संकट से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के सिर में एक गेंद लग गई। एक बार ऐसा लगा कि उनको जबरदस्त चोट लगी है लेकिन हेलमेट के कारण मामला ठीक था।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी ने गेंदबाजी करते हुए बाउंसरों का इस्तेमाल किया। इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने एक गेंद को पुल करने का प्रयास किया लेकिन यह बल्ले पर नहीं आई और हेलमेट पर जाकर लग गई। इसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा।
हालांकि तुरंत ही शार्दुल ठाकुर फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए थे। एक बार तो हर किसी को चिंता हुई कि उनको ज्यादा लग तो नहीं गई है। इसके बाद भी उनको चोट का सामना करना पड़ा रबाडा की एक गेंद उनके हाथ पर आकर लगी, यहाँ उनको बर्फ से सिकाई करानी पड़ी और अगली गेंद पर आउट भी हो गए। रबाडा ने उनको 24 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भेज दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। रोहित शर्मा, गिल और जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। कोहली और अय्यर टिकने के बाद आउट हो गए। शार्दुल औत केएल राहुल के बीच एक उपयोगी भागीदारी देखने को मिली। केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार फिफ्टी जमाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications