IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, भारत के खिलाफ टेस्ट से तीन दिग्गज हो सकते हैं बाहर
IND vs SA: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। शमी के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी वहां जा रहे हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम को लेकर भी खबर कुछ अच्छी नहीं आई है।
दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। कगिसो रबाडा ने तो घरेलू क्रिकेट से दूर रहने तक का फैसला ले लिया है। रबाडा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। फ़िलहाल टेस्ट सीरीज में समय है लेकिन वह फिट नहीं रहेंगे, तो बाहर होना तय है।

लुंगी एनगिडी ने चोट की वजह से टी20 सीरीज से पीछे हटने का फैसला लिया था। उनके अलावा एक और खिलाड़ी एनरिक नॉर्किया भी बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से वह बाहर हो गए हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए स्थिति आदर्श नहीं मानी जा सकती है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच 26 दिसम्बर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है। तीनों प्रारूप के लिए टीम इंडिया ने अफ्रीकी दौरे पर तीन अलग-अलग कप्तान देखे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 और केएल राहुल को वनडे में कप्तानी दी गई। वहीँ रोहित शर्मा टेस्ट टीम के कप्तान हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र में टीम इंडिया की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेली थी। वहां खेली गई सीरीज में भारत ने जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने की एक बड़ी चुनौती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications