IND vs SA: अर्शदीप के 5 विकेटों में केएल राहुल का हाथ, खुल गया अब तक का सबसे बड़ा राज़

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में छा गए। मेजबान बल्लेबाजों को उनके सामने घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़े अंतर से पराजित करते हुए मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम 1-0 से सीरीज में आगे हो गई है।

अर्शदीप सिंह ने 37 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने इस सफलता का राज भी खोल दिया है। अर्शदीप ने बताया है कि कप्तान केएल राहल ने उनसे बात की थी और एक अहम सलाह देते हुए मजबूती से मैदान पर उतरने के लिए कहा था और मैं उनको धन्यवाद कहता हूं।

Arshdeep Singh

गेंद में हलचल देखकर अच्छा लगा। पिछले साल से यहाँ तक का सफर अच्छा लगता है। व्यक्तिगत रूप से आपका देश के लिए खेलने का सपना होता है। मैं अपनी भूमिका का लुत्फ़ उठा रहा हूं और राहुल भाई को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा था कि मजबूती से वापसी करना और 5 विकेट लेना।

सब गेम का आनंद लेने के पर निर्भर करता है। हमें यह देखना होता है कि क्या चलने वाला है और अच्छा परिणाम लाने के लिए क्या सही रहेगा। गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह ने पहली बार वनडे में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बरपाया।

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 116 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। अर्शदीप के अलावा आवेश खान ने भी धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किये। साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में नाबाद फिफ्टी जड़ी अरु टीम इंडिया ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+