IND vs SA: उमरान मलिक के बजाए टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह को मिल सकती है जगह, जानिए क्यों

नई दिल्ली, 7 जून: टीम इंडिया आईपीएल के एक और सीजन के पूरा होने के बाद क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब भारतीय खिलाड़ी 9 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भिड़ेंगे। सेलेक्टरों ने श्रृंखला में कुछ युवा सितारों को मौका दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

उमरान से बेहतर दिखे अर्शदीप

उमरान से बेहतर दिखे अर्शदीप

भारतीय टीम ने सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ट्रेनिंग को शुरू किया। यहीं पर पहला मैच होगा। सभी की निगाहें उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह पर थीं, जिन्हें देश के लिए पहला कॉल-अप मिला। दोनों ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्शदीप सिंह थे नेट्स पर अधिक प्रभावशाली दिखे, वे उमरान से बेहतर दिखे, जिसमें उनके यॉर्कर कौशल का नजारा भी दिख रहा था।

अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवरों में बहुत अच्छे थे

अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवरों में बहुत अच्छे थे

उमरान ने आईपीएल में अपनी तेज गति के लिए सुर्खियां बटोरीं क्योंकि उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान किया। जबकि अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवरों में बहुत अच्छे थे।

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान के शुरुआती टी20 खेलने की उम्मीद है। रिपोर्ट की माने तो अर्शदीप फिलहाल उमरान की तुलना में बेहतर खिलाड़ी है।

राहुल द्रविड़ और पारस म्हाम्ब्रे के नेतृत्व में भारतीय टीम ट्रेन हो रही है जहां पर अर्शदीप स्किल में बेहतर पाए गए हैं।

टीम का सख्त ट्रेनिंग सेशन

टीम का सख्त ट्रेनिंग सेशन

इसके अलावा टीम में सबसे वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लगभग 15 मिनट तक गेंदबाजी करते हुए हल्की ट्रेनिंग ली।

अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक एक और खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद चुना गया है। हालांकि, अभी भी XI में उनकी जगह पर कुछ अनिश्चितता है क्योंकि BCCI ने पंत को केएल राहुल का उप-कप्तान नामित किया है।

दिनेश कार्तिक ने काफी मजेदार ट्रेनिंग सेशन लिया

दिनेश कार्तिक ने काफी मजेदार ट्रेनिंग सेशन लिया

हालांकि कार्तिक ने काफी मजेदार ट्रेनिंग सेशन लिया और थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान, दया और रघु से उन्हें ऐसी डिलीवरी फेंकने के लिए कहा जो उन्हें शॉर्ट फाइन और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर पर लैप स्कूप और रिवर्स लैप स्कूप लगाने की छूट दे रही थी।

डीडीसीए के ग्राउंड्समैन के अनुसार, रात 8 बजे के बाद ओस पड़ेगी, लेकिन टीम ने गीली गेंदों से अभ्यास नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+