IND vs SA: अर्शदीप ने कहर बरपाया, बने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट वाले पहले भारतीय पेसर

IND vs SA, Arshdeep Singh: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से धमाकेदार गेंदबाजी देखने को मिली। जोहांसबर्ग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेना दक्षिण अफ्रीका को महंगा पड़ गया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई।

अफ्रीकी टीम को परेशानी में डालने का श्रेय अर्शदीप सिंह को जाता है। अर्शदीप ने नई गेंद स जबरदस्त स्विंग और उछाल हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा डाली। उन्होंने वनडे में पहली बार पारी में 5 विकेट झटके, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पंजा मारने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं।

arshdeep singh

अर्शदीप ने मेजबान टीम के ओपनर बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। रैसी वैन डर डुसेन को भी उन्होंने गोल्डन डक पर वापस भेज दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते चले गए और टीम संभल ही नहीं पाई।

अर्शदीप के अगले तीन शिकार डी जोरजी, हेनरिक क्लासेन और एंडील फेकलुकवायो थे। तीनों को आउट कर उन्होंने अपने 5 विकेट पूरे किये। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में 37 रनों के कुल स्कोर पर 5 विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 116 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

भारतीय टीम के लिए अर्शदीप के अलावा आवेश खान ने भी धाकड़ गेंदबाजी करते हुए उनका पूरा साथ दिया। आवेश खान के खाते में 4 विकेट आए। उनके अलावा एक विकेट कुलदीप यादव ने भी झटका और अफ्रीकी बल्लेबाजी यूनिट को ध्वस्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+