Ind vs SA: सीरीज जीतने के बाद रोहित ने माना, पिछले 5-6 मैचों में डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं हुई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 16 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 16 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहली बार भारतीय जमीं पर अफ्रीकी टीम को टी20 सीरीज में मात दी है। सीरीज जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि पिछले 5-6 मुकाबलों से टीम इंडिया डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहलू को बेहतर करने की जरूरत है।

Rohit Sharma

दूसरे टी20 में अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 106 रन की नाबाद पारी खेली। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, बल्लेबाजी में हम सभी साथ आए और हमने वही किया जो हम एक टीम के रूप में करना चाहते थे। यह कई बार सामने नहीं आया है लेकिन हम लगातार ऐसा करते रहना चाहते हैं। मैंने पिछले 8-10 महीने में सभी लोग टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। टीम एक निश्चित तरीके से खेलना और गेंदबाजी करना चाहती है और हम उन्हें वह आत्मविश्वास देना चाहते हैं।

रोहित ने कहा, हमने पिछले पांच या छह मैचों में डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। हम विपक्ष के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करना और बल्लेबाजी करना बहुत कठिन है। यहीं से खेल तय होता है। यह संबंधित नहीं है, लेकिन हमें खुद को चुनने और अपने कार्य को एक साथ लाने की जरूरत है। कप्तान ने कहा कि वह अब सूर्यकुमार यादव को आराम देने पर विचार कर रहे हैं। सूर्या टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मैदान में नजर आएंगे। अब हम बस उसे खुश रखना चाहते हैं।

भारत की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। रोहित 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। राहुल 28 गेंदों पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद सूर्यकुमार यादव रन आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। विराट कोहली 28 गेंदों पर 49 और दिनेश कार्तिक 7 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+