IND vs SA 5th T20: क्या कोहरे की वजह से अंतिम टी-20 मैच भी होगा रद्द? ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज!
IND vs SA 5th T20 Weather Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का अंत रोमांचक मोड़ पर आ गया है। लखनऊ में भारी कोहरे और खराब स्मॉग के कारण चौथा मैच रद्द होने के बाद अब सारी निगाहें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं। आज यानी शुक्रवार को होने वाला यह पांचवां मुकाबला तय करेगा कि सीरीज का अंत किस अंदाज में होगा।
क्या फिर कोहरा बढ़ाएगी मुश्किलें (IND vs SA 5th T20 Weather Prediction)
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जिस तरह बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा, उससे फैंस और खिलाड़ियों को काफी निराशा हुई थी। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और कोहरे ने खेल में खलल डाला, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल नजर आ रहा है। अहमदाबाद में उत्तर भारत जैसा घना कोहरा होने की संभावना नहीं है।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और तापमान 15°C से 30°C के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, शाम के समय 'ओस' अपनी भूमिका निभा सकती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम की आउटफील्ड काफी बड़ी है और यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबरी का मौका देती है।
टीम इंडिया का रहा है दबदबा
भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। लखनऊ मैच रद्द होने के कारण भारत पहले ही सीरीज में अजय बढ़त बना चुका है और उसकी टी-20 सीरीज में अजेय रहने की लय (14 सीरीज से नाबाद) बरकरार है। टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 की हार के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए पहले वनडे सीरीज जीती और अब टी20 सीरीज भी अपने नाम करने के करीब है।












Click it and Unblock the Notifications